CG : नदी किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप - CG Sandesh

CG : नदी किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के गोड़पारा नदी किनारे स्थित लकड़ी टाल परिसर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जांजगीर जिले के सारागांव क्षेत्र के ग्राम दादरा निवासी राजेश महंत के रूप में हुई है, जो पहले इसी लकड़ी टाल में काम करता था और बाद में पेंटर व मजदूरी का काम करने लगा था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदि था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स की मरचुरी भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव को परिजनों के आने तक मरचुरी में सुरक्षित रखा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें