बेमेतरा : अवैध वृक्ष कटाई में दो वाहन जप्त - CG Sandesh

बेमेतरा : अवैध वृक्ष कटाई में दो वाहन जप्त

ग्राम झाल तहसील बेमेतरा के किसान महेत्तर पिता समे जाति वर्मा के खेत में 10 चक्का दो हाईवा सीजी 09 बी 0799 एवं सीजी 09 बी 0669में आसपास के खेतों से अवैध बबूल वृक्ष काटकर हाइवा में लकड़ी भरी पाया गया। अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा ने बताया कि जांच में उपस्थित लकड़ी ठेकेदार अजमेर अली पिता चांद अली निवासी पोंड़ी जिला कबीरधाम के द्वारा बताया गया कि उक्त वृक्ष को भूमि स्वामी की सहमति से काटा जा रहा है। ठेकेदार से वृक्ष काटाई के संबंध में कोई भी अनापत्ति प्रमाण पत्र किसी भी विभाग से नहीं लेना बताया गया और न ही ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। खेत स्थल पर दानों वाहनों को जप्त कर नवागढ़ थाने में रखा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें