CG : तालाब के पास कमरे में मिली 3 दिन पुरानी लाश, PHI विभाग ... - CG Sandesh

CG : तालाब के पास कमरे में मिली 3 दिन पुरानी लाश, PHI विभाग ने कार्यरत था मृतक

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाग नागिन तालाब के पास एक कमरे में व्यक्ति का लाश फांसी पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि लाश 2 से 3 दिन की पुरानी है। लाश की बदबू आने लगे तो स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू की। वहीं शव में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है। जो कि PHI विभाग ने कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि, मृतक गीतांजलि सिटी के फेस 2 में सूरज देवांगन के घर में किराए से रहा था। हालांकि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों को जानकारी दे दी गई।

पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तहकीकात कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें