CG : पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने किया था दिल का इलाज, बु... - CG Sandesh

CG : पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने किया था दिल का इलाज, बुजुर्ग की मौत के 19 साल बाद मामले की जाँच करेगी पुलिस

बिलासपुर। शहर के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन के खिलाफ एक और शिकायत सामने आई है। 19 साल पहले हुई मौत के मामले में व्यवसायी सुरेश टुटेजा ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 2006 में उनके पिता भगतराम टुटेजा की मौत फर्जी इलाज के चलते हुई थी।

सुरेश का कहना है कि उनके पिता को केवल पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन डॉक्टर जॉन ने उन्हें दिल का इलाज देना शुरू कर दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सुरेश टुटेजा ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि डॉक्टर जॉन पर पहले से ही फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज करने और इससे कई मरीजों की मौत के आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें