CG : डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी, सवार... - CG Sandesh

CG : डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी, सवार भाजपा नेता घायल

राजनंदगांव। डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली गिर गई, जिसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। ट्राली में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। हादसे में भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। रामसेवक पैकरा को कंधे, पीठ मे आई चोट। रोपवे का ट्रॉली फिसल कर गिरा। 

बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस में लापरवाही के चलते ये दुर्घटना हुई। फ़िलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें