CG: 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनपर 40 लाख का था इनाम.... - CG Sandesh

CG: 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनपर 40 लाख का था इनाम.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है. इनमें से कई बड़े इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था. सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपती भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था. वहीं सरेंडर करने वालों में 5-5 लाख रुपए के दो अन्य इनामी नक्सली भी शामिल हैं. इन सभी पर कई गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप है.

इन सभी नक्सलियों ने सुकमा एसपी और सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया. यह सरेंडर नक्सल उन्मूलन के अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव की वजह से आत्मसमर्पण का फैसला लिया. इन्हें अब सरकार की ओर से पुनर्वास और मदद के तहत योजनाओं का लाभ मिलेगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें