खल्लारी : सहकारी समिती के सेल्समेन से 4 लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

खल्लारी : सहकारी समिती के सेल्समेन से 4 लोगों ने की मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम तुसदा में सेल्समेन से चार लोगो ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम तुसदा निवासी दानेश्वर यादव ने बताया कि तुसदा खुटेरी सहकारी साख समिती में वह सेल्समेन का काम करता है, तथा 11 अप्रैल 2025 को शाम करीब 6-7 बजे के बीच गांव के बाजार चौक में सुरज यादव, ओमप्रकाश निषाद, सागर खडिया तथा दीपक यादव गाली गलौच हुल्लड बाजी कर रहे थे जिसे वह चौक में गाली गलौच हुल्लड बाजी क्यों कर रहे हो कहकर मना किया.

जिस पर उक्त चारो व्यक्ति तु कौन होता है मना करने वाला बोलकर अश्लील गाली गलौच करते हुये उसके साथ हाथ थप्पड एवं किसी वस्तु से मारपीट किये है जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोंट आया है. घटना को जिसे गांव के प्रदीप ध्रुव एवं सुरज साहू देखे सुने बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें