बागबाहरा : घर के बाहर से स्कूटी चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के बाहर से स्कूटी चोरी

बागबाहरा के वार्ड नंबर 14 पोटरपारा में घर के बाहर से स्कूटी चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है.

वार्ड नंबर 14 पोटरपारा बागबाहरा निवासी अशोक सोनवानी 09 अप्रैल 2025 को अपनी स्कूटी क्रमांक CG 04 CZ 4064  को रोजाना की तरह घर के सामने खड़ा करके रखा था, तथा उसके अगले दिन 10 अप्रैल 2025 को सुबह उठकर देखा तो स्कूटी जहां खड़ा किया था वहां नहीं था, जिसका आसपास पता करने पर पता नही चला, अशोक ने बताया कि कोई उसकी स्कूटी क्रमांक CG 04 CZ 4064  को चोरी कर ले गया है.

मामले की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2) BNS का घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें