बागबाहरा : शादी में शामिल होने गया परिवार, घर से सोना-चांदी ... - CG Sandesh

बागबाहरा : शादी में शामिल होने गया परिवार, घर से सोना-चांदी व नगदी रकम की चोरी.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में एक घर से सोना-चांदी व नगदी रकम के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है.

ग्राम जुनवानी खुर्द (नवाडीह) निवासी अनुज पटेल ने बताया कि 07 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 11:00 बजे वह अपने पत्नी एवं बच्चों को लेकर मोटर सायकल से शादी कार्यक्रम में ग्राम खट्टी गया था, जहाँ करीबन दोपहर 01:20 बजे उसके चाचा का लड़का कन्हैया पटेल ने उसे फोन लगाकर बताया कि आपके घर के कपड़े एवं अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है.

जिसके बाद वह ग्राम खट्टी से परिवार सहित वापस अपने घर आया तो देखा कि उनके घर के आलमारी का मेन दरवाजा खुला हुआ था और अंदर का लाकर टुटा हुआ था, जहाँ अंदर लाकर में रखे सोने चांदी एवं रूपये पैसे को चेक करने पर आलमारी के लाकर में रखे सोने का गुलबंध,  सोने का अंगूठी, सोने का पांच पत्ती वाला माला, और चांदी का 03 जोड़ी पायल एवं चांदी का 01 जोड़ी बिछिया, बच्चो का 06 नग चांदी का चुड़ा एवं नगदी रकम 10,000 रूपये कुल जुमला किमती करीबन 75,000 रूपये आलमारी के लाकर मे नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 331(3), 305(A) BNS का घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें