CG : महिला ने घर में लगाई फांसी, घूमने गया हुआ था पति, जांच ... - CG Sandesh

CG : महिला ने घर में लगाई फांसी, घूमने गया हुआ था पति, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भटली में एक महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतिका का नाम ललिता बाई उम्र 31 वर्ष है जोकि बीती रात को फांसी लगाए है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

दरअसल मृतिका के पति नरधारी यादव ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीबन 9 बजे घर से घूमने को निकला था जिसके बाद रात 10 बजे घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी ललिता बाई फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। किस कारण से यह कदम उठाया है इस की जानकारी नहीं है हम दोनो के बीच ऐसा कुछ भी लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है। पति ने बताया कि वह सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है और होली के लिए घर आया हुआ था। 

फिलहाल नवागढ़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे का खुलासा हो पाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें