CG : तार मिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से... - CG Sandesh

CG : तार मिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत अनुज्ञापन मंडल द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

यह परीक्षा जुलाई 2025 में रायपुर में आयोजित की जाएगी। रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों के आवेदक कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर से कार्यालय अवधि में निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें