स्पोर्ट्स कोटे की तहत आयकर विभाग में 56 पदों पर निकली नौकरी... - CG Sandesh

स्पोर्ट्स कोटे की तहत आयकर विभाग में 56 पदों पर निकली नौकरी, 12वीं पास जल्दी करें अप्लाई

आयकर विभाग  में नौकरी  की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है. इसके लिए आयकर विभाग आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (हैदराबाद) में स्टेनोग्राफर ग्रेड II, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. 

उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxhyderabad.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आयकर विभाग के इस भर्ती के माध्यम से कुल 56 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 5 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे की तहत की जा रही है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

आयकर विभाग में भरे जाने वाले पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड II (स्टेनो): 02 पद
टैक्स असिस्टेंट (टीए): 28 पद
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): 26 पद

आयकर विभाग में नौकरी पाने की आयु सीमा
स्टेनोग्राफर ग्रेड II और टैक्स असिस्टेंट: 18 से 27 वर्ष
मल्टी-टास्किंग स्टाफ: 18 से 25 वर्ष
आयु में छूट:
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष (मेधावी खिलाड़ियों के लिए विशेष छूट लागू)

आयकर विभाग में नौकरी पाने की योग्यता
स्टेनोग्राफर ग्रेड II: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए.
टैक्स असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
मल्टी-टास्किंग स्टाफ: मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए.

आयकर विभाग में चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
स्टेनोग्राफर ग्रेड II और टैक्स असिस्टेंट: 25,500 रुपये से 81,100 रुपये (लेवल 4, 7वां सीपीसी पे मैट्रिक्स)
मल्टी-टास्किंग स्टाफ: 18,000 रुपये से 56,900 रुपये (लेवल 1, 7वां सीपीसी पे मैट्रिक्स)
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
Income Tax Recruitment 2025 नोटिफिकेशन

Income Tax Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक

आयकर विभाग में ऐसे होगा सेलेक्शन
स्टेनोग्राफर ग्रेड II: स्किल टेस्ट में डिक्टेशन टेस्ट (10 मिनट @ 80 शब्द प्रति मिनट) और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट (अंग्रेजी: 50 शब्द प्रति मिनट, हिंदी: 65 शब्द प्रति मिनट) शामिल होगा.
टैक्स असिस्टेंट: प्रति घंटे 8000 की-डिप्रेशन पर डेटा एंट्री स्किल टेस्ट पास करना होगा.
मल्टी-टास्किंग स्टाफ: भर्ती नियमों के अनुसार चयन किया जाएगा.
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें