CG : करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में ... - CG Sandesh

CG : करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम कासियारा में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। भवन निर्माण कार्य के दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दोनों भाई हादसे का शिकार हो गए। यह घटना लवन थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमनाथ पटेल (26) और तुकाराम पटेल (42) पिता द्वारिका पटेल भवन निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए और हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें