CG : गांव में देशी शराब का सेवन करने से गई दो लोगों की जान, ... - CG Sandesh

CG : गांव में देशी शराब का सेवन करने से गई दो लोगों की जान, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में शराब पीने से दो और लोगों की मौत का मामला सामने आया है, यहां जांजगीर चांपा जिले के नावागढ़ थाना के ग्राम पंचायत भटली उदयभाटा गांव में देशी शराब का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई है।

नावागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया की देशी शराब पिने से दो लोगों की मौत हुई है। मरने वाले के नाम सीताराम सतनामी 65 वर्ष उदेभाठा का रहने वाला है, दूसरा रोहित सतनामी 25 वर्ष ग्राम भटली का निवासी है, दोनों लोगों ने एक साथ देशी शराब पिया था, नावागढ़ पुलिस पंचनामा कर नवागढ़ स्वस्थ केंद्र पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है।

यह खबर आप सबसे पहले Cgsandesh पर देख रहे है, खबर की अपडेट के लिए बने रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें