CG ब्रेकिंग : सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचाया है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 रायपुर की है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई, इस दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें