नई दिल्ली में 20 मार्च से खेलो इंडिया पैरा गेम्स होंगे आयोजि... - CG Sandesh

नई दिल्ली में 20 मार्च से खेलो इंडिया पैरा गेम्स होंगे आयोजित, 1230 पैरा एथलीट दिखाएंगे अपनी प्रतिभा.

खेलो इंडिया पैरा गेम्स इस साल 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे.जिसमें विश्व के कई खिलाड़ी भाग लेंगे. ये खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा. इस दौरान 1,230 पैरा एथलीट 6 विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे. जिनमें पेरिस पैरालिंपिक 2024 और चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 के पदक विजेता भी हिस्सा लेंगे.
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 से 26 मार्च तक पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी , और पैरा पावरलिफ्टिंग खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी. वहीं इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में 20 से 27 मार्च तक पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन होगा.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें