CG JOB : कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्युरिटी गार्ड, वाहन चालक सहित ... - CG Sandesh

CG JOB : कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्युरिटी गार्ड, वाहन चालक सहित 566 रिक्तियां की भर्ती का आयोजन 7 मार्च को

एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोडेजुंगा कांकेर में 07 मार्च को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा।

566 रिक्तियां के आधार पर भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 566 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती

उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 310 पद,  कम्प्यूटर ऑपरेटर के 14, कारपेंटर के 25, मार्केटिंग के 18, सुपरवाइजर के 04, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 15, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50, वाहन चालक के 10, होम केयर के 100 और फायर मेन के 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें