CG : दीपक बैज की होगी छुट्टी ! जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश... - CG Sandesh

CG : दीपक बैज की होगी छुट्टी ! जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा ?

रायपुर। विधानसभा, फिर लोकसभा और अब निकाय चुनाव में हार की हैट्रिक के बाद कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पूरजोर चर्चा है कि अध्यक्ष पद से दीपक बैज की छुट्टी हो सकती है। इधर नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े ही सधे अंदाज में जवाब दिया है।


भूपेश बघेल ने कहा कि कौन क्या कह रहा है इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर नियुक्ति हाईकमान का विषय है। इस संबंध में कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा। इस मामले में अगर हमसे सलाह ली जाती है तो हम अपनी बात रखते हैं।


राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली दौरे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, 19 फरवरी को वे महासचिव, प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। वरिष्ठ नेताओं से मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दूंगा। भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है। इस संबंध में अपनी बात मैं पार्टी के भीतर कहूंगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें