CG : वृद्धजनों को पैसे बांटने जा रहे कर्मचारी से दिनदहाड़े 8 ... - CG Sandesh

CG : वृद्धजनों को पैसे बांटने जा रहे कर्मचारी से दिनदहाड़े 8 लाख की लूट, 6 बदमाशों ने घटना को अंजाम

जगदलपुर। दिनदहाड़े कर्मचारी से 8 लाख की लूट की वारदात हुई है। पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस को आरोपियों का CCTV भी मिला है। घटना जगदलपुर शहर से करीब 45 किमी दूर ओडिशा सीमा से लगे बोरिगुमा की है, जहां में 3 बाइक सवारों ने एक बुजुर्ग की गाड़ी को रोककर उससे 8 लाख रुपये लूट लिये।


लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जहां आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक वृद्धजनों को बांटने के लिए ब्लॉक कार्यालय का कर्मचारी अर्जुन पोटे बैंक से पैसा निकालकर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस कार्यालय आ रहा था कि अचानक 3 मोटरसाइकिल सवार जिसमें 6 युवकों ने चाकू के नोक पर बुजुर्ग को रोकते हुए उसके पास रखे बैग को छीन लिया।


साथ ही बुजुर्ग का मोबाइल भी दूर फेंकते हुए बैग में रखे 8 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग ने किसी तरह से अपने फोन को लेकर अपने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, साथ ही पुलिस ने जैसे ही लूट की जानकारी मिली। ओडिशा सीमा से लगे सभी आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए आरोपियों की फ़ोटो को वायरल कर दिया है, जिससे कि आरोपियों की शिनाख्त हो सके।


फिलहाल सीमाओं पर जवान तैनात है, वहीं लुटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी ईश्वर टांडी ने बताया कि घटना के बाद से लुटेरों की तलाश की जा रही है, वहीं जगह जगह के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। फिलहाल लुटेरों का अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें