CG : बिना कपड़ो के संदिग्ध हालत में मिली 33 वर्षीय महिला की लाश, पांच दिनों से थी लापता
रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 33 वर्षीय महिला की निर्वस्त्र लाश आज उसके घर के पास एक पड़ोसी के घर से बरामद हुई। महिला पिछले पांच दिनों से लापता थी, और 28 जनवरी को परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी।
मृतका के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें