छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में  प्रसार भारती ने निकाली भर्ती, वे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में प्रसार भारती ने निकाली भर्ती, वेतन 1.25 लाख रुपए

पत्रकारिता में जॉब करने वालो के लिए खुशखबरी है. प्रसार भारती ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में निकाली भर्ती। अगर आप अप्लाई करना चाहते है तो 29 जनवरी और 15 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर करना होगा.

वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ये पद छत्तीसगढ़ के बलोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गौरेला-पेंद्रा-मारवाही, जांजगीर चांपा सहित अन्य जिलों में भरे जाएंगे. वरिष्ठ संवाददाता पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जनवरी और स्ट्रिंगर पद के लिए 15 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?


वरिष्ठ संवाददाता के लिए उम्मीदवारों के पास पत्रकारिता में पीजी डिग्री या डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए. वहीं, स्ट्रिंगर पद के लिए कैंडिडेट के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभव और संबंधित योग्यता होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए जारी वैकेंसी नोटफिकेशन को चेक कर सकते हैं.वरिष्ठ संवाददाता पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है.

आवेदन शुल्क कितना है?


छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा स्ट्रिंगर्स को नए आवेदन करने होंगे. वे उम्मीदवार जो पहले से आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. इन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र सहायक निदेशक (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर-492007 (छत्तीसगढ़) पर भेजना होगा. इसके साथ ही उन्हें 1180 रुपए प्रोसेसिंग फीस डीडीओ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाएं

भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन फाॅर्म सबमिट करें.


क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्र की जांच, इंटरव्यू और अन्य चरण शामिल हैं. वरिष्ठ संवाददाता के चयनित उम्मीदवारों को 80,000 से 1,25,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें