CG: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जल्द होगा प... - CG Sandesh

CG: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जल्द होगा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की अहम बैठक जारी है, जिसमें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन समेत वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक, मेयर पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर चर्चा की जा रही है। बैठक में बीजेपी की इलेक्शन कमेटी मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करेगी, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम का चयन संभागीय समिति करेगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें