खल्लारी : हथियार लहरा कर लोगों को डराते धमकाते गिरफ्तार. - CG Sandesh

खल्लारी : हथियार लहरा कर लोगों को डराते धमकाते गिरफ्तार.

खल्लारी पुलिस ने 19 जनवरी 2025 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को हथियार लहरा कर लोगों को डराते हुए पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक साहू पारा ग्राम सिंघी में केशव साहू लोहे का धारदार तब्बल नुमा हथियार लहराते हुए लोगों को गली मोहल्ला में डरा धमका रहा था, जिससे लोग भयभीत व आतंकित हो रहे थे. मामले की  सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी किया जहाँ एक व्यक्ति लोहे की धारदार तब्बलनुमा हथियार लहराते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार तब्बलनुमा हथियार हथियार कुल लम्बाई 12 इंच, फल की लंबाई 09 इंच, चौड़ाई ढाई इंच, मुठ की लंबाई 4 इंच को बरामद किया, तथा केशव राम साहू पिता स्व0 ध्वजा राम साहू उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम सिंघी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें