छत्तीसगढ़ में कम हुई ठंड, अगले 4 दिनों में और बढ़ेगा पारा - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कम हुई ठंड, अगले 4 दिनों में और बढ़ेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों के जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज इलाके के कुछ हिस्सों में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा बढ़ने लगा है, जिससे ठंड में कमी आई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में और कमी आएगी।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा पेंड्रा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अंबिकापुर में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं आज बुधवार को रायपुर में मौसम हल्की बादल छाए रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें