CG: मृत्यु भोज में खाना खाने के बाद 60 लोग फूड पॉइजनिंग का श... - CG Sandesh

CG: मृत्यु भोज में खाना खाने के बाद 60 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, सभी अस्पताल में भर्ती

कोंडागांव। मृत्यु भोज में भोजन करने से 60 से अधिक ग्रामीणों के फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार होने की घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। भोजन के बाद अचानक उल्टी और दस्त की समस्या शुरू होने से ग्रामीणों में घबराहट फैल गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग का टीम मौके पर पहुंची और एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की जांच की गई।


इस घटना में लगभग 40 गंभीर मरीजों को केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामला केशकाल विकासखंड के ग्राम चारभाठा का है, जहां यह दुर्घटना घटी। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और प्रभावित लोगों को इलाज और जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें