CG: शौच करने गई महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

CG: शौच करने गई महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले कोतवाली थानांतर्गत धारदार हथिायार की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोरबा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शौच के लिए नदी किनारे गई महिला के साथ आरोपी ने अनाचार की घटना कों अंजाम दिया। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत एक महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धारदार हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। मोतीसागर पारा क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने घर के पास मौजूद हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी.


इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और सूनेपन का फायदा उठाते हुए हथियार की नोक पर डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। अपने साथ हुए अनाचार की घटना से महिला काफी देर तक डरी और सहमी रही, जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई। घटना की जानकारी होने पर परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ घंटो में ही आरोपी महेत्तर सिंह को दबोच लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें