CG : डाक्टर की पत्नी की हत्या ! घर में शादी की तैयारियों के ... - CG Sandesh

CG : डाक्टर की पत्नी की हत्या ! घर में शादी की तैयारियों के बीच चोरी को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका

जगदलपुर। शहर में मर्डर की बड़ी घटना सामने आ रही है, यहां शहर के हाट कचोरा अनुकूलदेव वार्ड इलाके में डाक्टर की पत्नी को मौत के घाट उतारा गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक हत्या या आत्महत्या इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकती है। 


बताया जा रहा है कि हॉट कचोरा इलाके के अनुकूल देव वार्ड में डॉ. बी डी राय की धर्मपत्नी अर्चना घोष की अपराधियों ने अज्ञात कारणों से हत्या कर दी है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक घर में शादी की तैयारी चल रही थी जहां चोरी को लेकर हत्या की साजिश की बातें सामने आ रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद है, मामले की हर ऐंगल से जांच की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें