CG BIG NEWS : 11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोले बाबा को चढ़ाय... - CG Sandesh

CG BIG NEWS : 11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोले बाबा को चढ़ाया, ग्रामीणों ने प्रशानिक अधिकारीयों को मंदिर के अंदर जाने से रोका

सक्ति। जिले के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली में अंधविश्वास का मामला सामने आया है। जिसमें एक 16 वर्ष की 11 वी की छात्रा आरुषि चौहान ने अपनी जीभ को काट कर भोले बाबा को समर्पित किया है। मंदिर परिसर में खून फैला हुआ है, छात्रा खुद को मंदिर के अंदर बंद कर साधना में बैठ गई है। वहीं पुलिस वालों को गांव के लोगो ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है ।



मिलीं जानकारी अनुसार, आज सोमवार की सुबह 7 बजे वह घर के पास तालाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर समर्पित कर दी। छात्रा ने एक पेज में नोट भी लिखा है कि "काकरों आवाज नहीं आना चाहिए, गाड़ी या आदमी काकरो नहीं" और दूसरे पेज में लिखा कि " अगर मैं उठ जहा तो सब के मर्डर हो जाहि, चाहे मोर पापा या मम्मी या कोई अधिकारी समझ में नहीं आ रहा है आप सभी का"" वही मंदिर के अंदर ही दरवाजे को बंद कर भक्ति साधना में लीन हो गई है 2 दिनों तक दरवाजा बंद लीन हो गई है।


 


घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने पर टीम के साथ प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। मगर उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया गया वही गांव के लोगो ने मंदिर के चारों तरफ को घेर लिया। छात्रा के माता पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया अस्पताल लेजाने की बात को माता पिता ने साफ इनकार कर दिया है। वही।108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है।



  एसडीओपी सुमित गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और SDM तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सभी ने समझाने की कोशिश की है मगर माता पिता का कहना है कि मान्यता है और बच्ची स्वस्थ है कुछ नहीं हुआ है उसे कही लेजाने नहीं दी गई है,पंचनामा तैयार किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें