CG : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, ट्रांसफार्मर से टकराई थी त... - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, ट्रांसफार्मर से टकराई थी तेज रफ्तार बाइक

दुर्ग। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां आईजी कार्यालय मे पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे मे मौत हो गई है। क्रिसमस की देर रात आरक्षक की बाइक ट्रांसफार्मर से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी अपनी बाइक (CG 07 AW 2208) से क्रिसमस की देर रात अकेले स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था। वह जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा था इसी बीच सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से तेज रफ्तार में टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि उपेंद्र का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। राहगीरी द्वारा सूचना मिलते ही डॉयल 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें