CG : प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला को नौ बार चाकू से गोदा - CG Sandesh

CG : प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला को नौ बार चाकू से गोदा

राजनांदगांव। शहर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, गौरव पथ में आज सुबह एक महिला को उसके प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, शहर के रानी सागर पारा क्षेत्र में राकेश पटेल नामक व्यक्ति के साथ शशि देवदास रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है। बीते दिनों महिला घर से कहीं चली गई थी, लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आज सुबह आरोपी राकेश पटेल ने शहर के गौरव पथ में चाकू से वारकर उसे घायल कर दिया।


प्रेमी ने नौ बार चाकू से वार किया


आरोपी ने महिला पर लगभग नौ बार चाकू से वार किया है। इसके बाद महिला गंभीर अवस्था में मौके पर ही गिर गई, जिसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें