छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, बारिश का अलर्ट जारी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में बूंदाबांदी हुई है, तो वहीं अधिकांश जगहों पर बादल छाये हुए हैं। बादल छाने की वजह से ठंड में कमी आयी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा।


शुक्रवार को बस्तर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी, आज कवर्धा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले में काले घने बादल  के साथ बारिश की उम्मीद है। हालांकि ठंड से लोगों को निजात मिल गया है। लेकिन फसलों को नुकसान की उम्मीद है। तिलहन-दलहन के फसल खराब होने की अशंका है। 



बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से नमी आने के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री तक बढ़ चुका है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में नमी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है।दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र स्थापित हो चुका है। 




साथ ही इससे जुड़ा ऊपरी चक्रवात भी औसत समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आने वाले 24 घंटों में, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर जाने का अनुमान है।


इसके बाद, अगले 24 घंटों में, यह आंध्र प्रदेश के तट के साथ उत्तर दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसी बीच, एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।मौसम विभाग ने बस्तर में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, बारिश की स्थिति 22 दिसंबर तक बनी रह सकती है, इस दौरान हल्की बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 




अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।बस्तर संभाग और आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसमें रायपुर संभाग के जिले और ओडिशा की सीमा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले जैसे सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा भी शामिल हैं।21 दिसंबर को रायगढ़ और इसके आसपास के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें