CG : धान खरीदी केंद्र में घुसा भालू, मजदूर पर किया हमला, दहश... - CG Sandesh

CG : धान खरीदी केंद्र में घुसा भालू, मजदूर पर किया हमला, दहशत में लोग

कांकेर। जिले में भालू की धमक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, आए दिन भालू के रिहायशी इलाके में आने के वीडियो वायरल होते रहते है, वहीं धान खरीदी केंद्र में भालू के घुसने की खबर सामने आ रही है, जहां शहर के नजदीक अल्नियापारा धान खरीदी केंद्र में एक मजदूर पर भालू ने हमला कर दिया, मौके पर मौजूद लोगों ने भालू को खदेड़ा और मजदूर की जान बचाई, इसके बाद घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सुचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें