बागबाहरा : स्कूटी की ठोकर से सायकल सवार घायल - CG Sandesh

बागबाहरा : स्कूटी की ठोकर से सायकल सवार घायल

स्कूटी की ठोकर से सायकल सवार घायल हो गया, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं 15 दैहानी भाठा बागबाहरा निवासी धनेश्वरी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 18 दिसम्बर को उसके पिता राजू ठाकुर काम करके घर वापस अपने सायकल से आ रहे थे. शाम करीबन 05:30 बजे वार्ड नं 15 दैहानीभाठा के पास रवि सेन के घर के सामने स्कुटी क्र. CG 04 NG 9689 का चालक अपनी स्कुटी को तेजी गति से चलाते हुए सायकल को ठोकर मार दी, जिससे राजू ठाकुर को चोंटे आयी है. जिसे वहां उपस्थित लोगो के द्वारा सरकारी अस्पताल बागबाहरा लेकर गये. जहां प्राथमिक उपचार करने बाद रिफर करने से रिम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें