CG : सिगरेट पीने के बहाने महिला दुकानदार से गैंगरेप, किसी को... - CG Sandesh

CG : सिगरेट पीने के बहाने महिला दुकानदार से गैंगरेप, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घर के बगल में ही दुकान चलाने वाली महिला पर बदमाशों की नियत बिगड़ गयी थी। सिगरेट पीने के बहाने बदमाश महिला के दुकान पर पहुंचे थे। इसी बीच महिला को अकेला पाकर उसके साथ बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। आरोपियों ने महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। जिससे डरी-सहमी महिला 10 दिनों तक अपना मुंह बंद रखी। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है।


जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने घर के बगल में ही छोटा दुकान संचालित करती है। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा 7 दिसंबर को उसके दुकान पर आये हुए थे। दुकान पर महिला को देख आरोपियों की नियत बिगड़ गयी और धरमलाल ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था। लेकिन महिला ने नंबर नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के बाहर लिखे नंबर को देखने के बाद महिला को लगातार फोन करने लगा।


पीड़िता ने बताया कि दो दिनों तक बदमाश उसी के गांव में ही रहे। इसके बाद 10 दिसंबर को दोपहर के वक्त धरमलाल और देवराज वर्मा दोबारा महिला के दुकान पर सिगरेट पीने पहुंचे। सिगरेट खरीद कर बाहर ही दोनों आरोपी पीने लगे। इस दौरान महिला दुकान बंद कर पानी लेने अपने घर के भीतर गई। तभी महिला को अकेली पाकर दोनों उसके घर में घुस गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों ने धमकाते हुए घटना की जानकारी किसी को बताने पर उसकी हत्या करने की धमकी दे दी।


आरोपियों की धमकी से डरी-सहमी महिला ने 10 दिनों तक किसी को कुछ भी नही बताया। बाद में महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने कोनी थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। महिला का बयान दर्ज कर पुलिस ने तत्काल इस घटना पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सरकंडा और जरहाभाठा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें