CG : धान खरीदी केंद्र में किसानों से पैसे की मांग... वीडियो ... - CG Sandesh

CG : धान खरीदी केंद्र में किसानों से पैसे की मांग... वीडियो वायरल

बिलासपुर जिले से धान खरीदी केंद्र में धान तौलने के लिए किसानों से पैसे की मांग की खबर सामने आई है. किसानों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मामला रतनपुर धान खरीदी केंद्र का है, जहां धान के तौल के नाम पर किसानों से पैसे मांगे जा रहे हैं।  

बताया जा रहा है कि बिना पैसे दिए किसानों की धान की तौलाई नहीं जा रही है। बता दें कि पहले भी इस धान खरीदी केंद्र से धान शॉर्टेज होने की खबर सामने आ चुकी है। वहीं, अब वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग रहे हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें