CG NEWS : अनियंत्रित होकर नदी में गिरा पानी टैंकर, दबने से च... - CG Sandesh

CG NEWS : अनियंत्रित होकर नदी में गिरा पानी टैंकर, दबने से चालक की मौत

कवर्धा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां रविवार को गौरमाटी गांव में पानी टैंकर अनियंत्रित होकर नदी में निचे गिर गया। वाहन के निचे दबने से चालक नरेश साहू की मौत हो गई, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया है। 


जानकारी के अनुसार स्टॉप डेम निर्माण कार्य के लिए पानी लाया जा रहा था। इस दौरान पुल पार करने के दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया, इससे पहले चालक ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया, जब ट्रैक्टर नहीं रुका तो ट्रैक्टर पर सवार एक साथी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं चालक ट्रैक्टर समेत नदी में गिर गया। जिससे वाहन के निचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच जारी है‌ .


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें