आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 19 दिसंबर तक आवेदन... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 19 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, जिला रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 01 रिक्त पद पर 05 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही आवेदन निर्धारित तिथि व कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, एच.आई.जी 82 सेक्टर - 01, डी.डी. नगर स्थित कार्यालय में जमा भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय, नगर निगम रायपुर तथा वार्ड पार्षद कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें