शादी से ना खुश बेटी ने करवाया दी पिता की हत्या - CG Sandesh

शादी से ना खुश बेटी ने करवाया दी पिता की हत्या

देवास। मध्यप्रदेश के देवास में मंगलवार को एक सनसनी खेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, देवास पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बेटी ने ही अपनी मां के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या करवा दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि बेटी अपनी खुद की शादी से ना ख़ुश थी और अपनी मां को साथ रखकर अपने दोस्त के दोस्त से अपने पिता पर ही गोली चलवा दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, यह घटना देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुई थी जिसका खुलासा आज देवास sp पुनीत गेहलोद के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया ।


4 दिन पहले कन्नौद में हुए गोलीकांड में पत्नी व पुत्री ही निकली मास्टरमाइंड। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी पुनीत गहलोद ने पूरी घटना पर्दाफाश किया है । इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक निसार खान के ब्लाइंड मर्डर में शूटर सहित 04 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किए है।


दरअसल 22 नवम्बर को सुबह 7 बजे शासकीय चिकित्सालय कन्नौद से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, निसार पिता मुशर्रफ अली उम्र 45 साल निवासी जन्ना मैदान कन्नौद को सतवास रोड़ पर उसके घर के सामने अज्ञात व्यक्तियो द्वारा सीने में गोली मार कर हत्या कर दी है। परिजनों के द्वारा निसार अली को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की पैनल द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी तत्काल मय फोर्स के साथ शासकीय चिकित्सालय कन्नौद पहुंचे। उक्त गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को दी गई घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर से थाना कन्नौद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोद के द्वारा 2 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त 12 बोर का कट्टा, 1 खाली खोखा एवं मोबाइल फोन जप्त किया है।


गिरफ्तार आरोपीयों में विशाल पिता अशोक उम्र 22 साल निवासी फरीदाबाद हरियाणा हाल मुकाम संजीवनी नगर थाना खजराना जिला इन्दौर। दीपक पिता मक्षिया उम्र 19 साल निवासी बाघ टांडा जिला धार हाल मुकाम खजराना थाना खजराना जिला इन्दौर और रुकसाना बी पति निसार अली उम्र 42 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद। सिमरन पिता निसार अली उम्र 18 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद गिरफ्तार किया गया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें