CG : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा लेजाकर दुष्कर्म... - CG Sandesh

CG : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा लेजाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी उप्र से गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र के मोहन भाटा गांव के जय कुमार लहरें द्वारा नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तरप्रदेश ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जिस पर तखतपुर पुलिस द्वारा स्पेशल टीम बनाकर उत्तरप्रदेश के जिला प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस ने दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन यहां यह सोचने की बात है कि जिस तरह से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वह कहीं ना कहीं अभिभावक की अनदेखी और युवाओं में शिक्षा के प्रति कम होते विश्वास को दर्शाता जा रहा है, जरूरत है तो इस दिशा में जन जागरूकता अभियान चलाने की, ताकि इस तरह के मामलों में कमी आ सके, वरना केवल कार्रवाई कर वाहवाही लूटने की बजाय अगर पुलिस द्वारा ग्रामीण और शहर स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं तो इन मामलों में कुछ हद तक कमी आ सकती है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें