CG : घर के बाहर टहल रही थी वृद्ध महिला, तेज रफ्तार बाइक सवार... - CG Sandesh

CG : घर के बाहर टहल रही थी वृद्ध महिला, तेज रफ्तार बाइक सवार ने मार दी टक्कर, हुई मौत

कोरबा। जिले के तनेरा गांव में अज्ञात बाइक की ठोकर से एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम कंचन कुंवर था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


बताया जा रहा है, कि मृतका अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने तेज और लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसे ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अज्ञात बाइक चलाक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। मृतका के मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें