CG ब्रेकिंग : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 10 नक्सली ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने व्यक्त की प्रसन्नता

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। कोंटा के भेज्जी इलाके में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मौके से 3 ऑटोमेटिक गन सहित कई हथियार बरामद किए गए है। इसकी पुष्टि DIG कमलोचन कश्यप ने की है। 


बता दें कि गुरुवार को ओडिशा के रास्ते बड़ी संख्या में नक्सलियों के छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद DRG की टीम नक्सलियों के घेराबंदी के लिए रवाना हुई थी। 


शुक्रवार को सुबह सुबह कोंटा के भेज्जी इलाके में नक्सलियों की मुठभेड़ drg के जवानों के साथ हुई है, जिसमें जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इलाके में फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।


उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है ।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें