CG : धान की रखवाली करने खेत गए किसान की हत्या, बिजली के तार ... - CG Sandesh

CG : धान की रखवाली करने खेत गए किसान की हत्या, बिजली के तार से घोंटा गया गला

बिलासपुर। जिले में धान की फसल रखवाली करने आए किसान की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की शिनाख्ती मनोहर के रूप में हुई है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंंसिक टीम मौके पर पहुंची है।


मिली जानकारी के मुताबिक, किसान मनोहर धान की रखवाली के लिए रात में खेत आया था। गले में केबल तार कसकर उसकी हत्या की गई है। बताया जा रहा कि मृतक तीन दिनों से घर नहीं गया था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें