CG : कई हितग्राहियों को अब भी नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना... - CG Sandesh

CG : कई हितग्राहियों को अब भी नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, कलेक्टर से की गई शिकायत

कोरबा। जिले में आज भी ऐसे कई पात्र हितग्राही हैं,जिन्हें सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महतारी वंदन योजना सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके दम पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी लेकिन कई लोग आज भी इसके लाभ से वंचित है। कोरबा के अड़सरा पंचायत में रहने वाले ज्ञान सिंह की पत्नी भी उन्हीं लोगों में से एक है,जिसे महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सोमवार की दोपहर 12 बजे ज्ञान सिंह कलेक्टर के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। ज्ञान सिंह ने बताया,कि सभी दस्तावेज सही होने के बाद भी पिछले 9 महिने से उसे इस योजना का लाभ नहीं मिला है। ज्ञान सिंह चाहता है,कि सरकार उसकी पत्नी को भी इस योजना से लाभान्वित करे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें