CG : शराब पीने के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे, 60 फिट ऊँचे हा... - CG Sandesh

CG : शराब पीने के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे, 60 फिट ऊँचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक

कोरबा। पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तब शराब के नशे में धुत्त युवक 60 फिट उपर हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया और ड्रामा करने लगा। वह नीचे कूद जाने की धमकी दे रहा था। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दादरखुर्द का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा।

कोरबा के दादरखुर्द क्षेत्र में उस वक्त लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जब शराब के नशे में धुत्त एक युवक 60 फिट उंचे हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पत्नी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक आक्रोशित हो उठा और टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर पूरा गांव उमड़ पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने की जद्दोजहद में जुट गई। युवक कभी नीचे उतरता तो कभी उपर चढ़ता। करीब 1 घंटे तक वह उंचाई पर ड्रामा करता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें