CG ब्रेकिंग : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 नक्सली ढ़ेर, दो जवान... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 नक्सली ढ़ेर, दो जवानों को लगी गोली, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

कांकेर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आई है। कांकेर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को गोली लगी है, घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया है, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों के नाम खिलेश्वर गावड़े , हीरमन यादव, दोनों डीआरजी के जवान है। हीरामन यादव के दोनों पैर की जांग में गोली लगी है, वहीं खिलेश्वर गावड़े के सिर और हाथ में चोट लगी है।


जानकारी के अनुसार कांकेर डीआरजी ,नारायणपुर डीआरजी , बीएसएफ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है, टेकामेटा और काखुर के जंगलों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने इसकी पुष्टि की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें