कोमाखान : मारपीट में दो भाई घायल, मामला दर्ज - CG Sandesh

कोमाखान : मारपीट में दो भाई घायल, मामला दर्ज

मेरे पिताजी के साथ मारपीट क्यों किये हो कहने पर दो भाइयों के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम खैरटखुर्द निवासी टीकम ताण्डे ने पुलिस को बताया कि 14 नवम्बर 2024 को शाम के समय वह अपने घर में था. उसी समय उसके पिताजी पंचराम ताण्डे आया और बताया कि यशवंत मोगरे और धरमदास मानिकपुरी मिलकर मुझसे मारपीट किये हैं. 

तब टीकम और उसका छोटा भाई हरिश ताण्डे सरायपाली तालाब डीही के पास गये, जहां पर पहले से यशवंत मोगरे और धरमदास मानिकपुरी मौजुद थे, जिसे टीकम पूछा कि मेरे पिताजी के साथ मारपीट क्यों किये हो. इतने में दोनों अश्लील गाली गलौज कर यशवंत मोगरे अपने हाथ में रखे डण्डा से टीकम के गर्दन को मार दिया, जिससे उसके गर्दन में चोट आई है एवं हरिश ताण्डे के सिर को डण्डा से मारपीट करने से सिर मे चोंट लगी है. यशवंत मोगरे और धरमदास जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दिये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी यशवंत मोगरे , धरमदास मानिकपुरी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें