छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द...  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 25 ट्रेनें इससे पहले 16 से 20 नवंबर के लिए कैंसिल हुई थी, ऐसे में अब तक 49 ट्रेनें कैंसिल हो चुकी है. जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर चलने वाली यह ट्रेनें 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक के लिए कैंसिल रहेगी. जिनमें कई लोकल और एक्सप्रेस गाड़ियां भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बिलासपुर रेल मंडल और कटनी रेल लाइन में नरौजाबाद स्टेशन में तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते लगातार ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है.

रद्द ट्रेनें -

  • बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस
  • बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
  • जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस
  • बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस
  • रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
  • लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
  • दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  • दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस
  • दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस
  • चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल
  • चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल
  • कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल

इससे पहले भी रेलवे ने 25 ट्रेनों को और कैंसिल किया था, जिसके लिए तब बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन के बीच भी तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है. ऐसे में कटनी से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया था, जबकि कई ट्रेनों को 16 से 20 नवंबर के बीच कैंसिल कर दिया गया था. फिलहाल ट्रेनें कैंसिल होने से सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें