CG : 11वी के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, पंखे से... - CG Sandesh

CG : 11वी के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, पंखे से लटकती मिली लाश

नारायणपुर। जिले के 500 सीटर शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक छात्रावास विद्यालय में ग्यारहवीं के छात्र योगेश कुमार वट्टी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव मंगलवार साम हॉस्टल रूम में सीलिंग पंखे पर माछरदानी के सहारे फंदे पर लटका मिला।


हॉस्टल अधीक्षक ने बताया की मंगलवार शाम 4:50 पर मैं आया तब देखा छात्र योगेश कुमार वट्टी फंदे पर लटका मिला जिसे देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दिया सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को नीचे उतारा शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पीएम होगा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस घटनाक्रम के बाद संस्थान में सभी बच्चे सहमे हुए हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह भी सामने आया कि छात्र नशे की आदी था बहुत कम स्कूल जाता था। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। योगेश के इस आत्मघाती कदम से उसके दोस्त घबराए हुए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें