CG : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक बालिका और... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक बालिका और महिला सहित तीन लोगों की मौत

जगदलपुर। जिले के आमागुड़ा चौक में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में युवक, महिला और एक बालिका शामिल है।


जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए जिला महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। फ़िलहाल मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, पुलिस ने ट्रक एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरूकर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें