CG : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला गि... - CG Sandesh

CG : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया हैं, जहां सरकारी नौकरी लगाने के पर लाखो रूपये की ठगी की गई हैँ. राजकिशोर नगर पाटलिपुत्र नगर में रहने वाले शरदचंद्र वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी लता वर्मा जिला अस्पताल में नर्सिंग अफसर है, जिनके साथ ही काम करने वाली मंजू पाटले पिता व्यासनारायण निवासी पामगढ़ से उनकी कई वर्षों से जान पहचान है। 


बता दे कि वर्ष 2017 में सभी मिलकर रायपुर पिकनिक में गए थे जहाँ मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी से अपना परिवारिक दोस्त होना बताकर मिलवाई थी, जिसे उसने मंत्रालय में अधिकारी होने की बात कहते हुए आसानी से सरकारी नौकरी लगाने की जानकारी दी थी, लेकिन उस समय प्रार्थी की पत्नी ने मना कर दिया था.

फिर उसके बाद लगातार मंजू पाटले और सतीश कुमार सोनवानी ने फोन कर उन्हें झांसा दिया और नौकरी लगाने रकम की मांग की जिस पर जान पहचान का भरोसा होने पर प्रार्थी की पत्नी के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 4 लाख 59551 रुपए कई किस्तो में लिए गए, वही जब नौकरी नही लगी तो पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वही बीते 1 साल से पैसों की वापसी को लेकर कोई जवाब नही दिया गया, इसी बीच और भी लोगों के साथ धोखाधड़ी किये जाने की एहसास पीड़ित को हुआ जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने मे की जहाँ शिकायत के बाद विवेचना मे लिया गया था और आरोपी महिला मंजू पाटले को को गिरफ्तार कर लिया गया हैँ तो वही दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही हैँ.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें